
चौपारण/ हज़ारीबाग । ब्लॉक मोड़ स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार को हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स शोरूम का शुभारंभ हुआ। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए शोरूम से क्षेत्र के लोगों को हैंडलूम, पावरलूम और अलग-अलग तरह के गारमेंट्स की खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। शोरूम के संचालक लड़न खान और मो. जुनैद ने समारोह में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस जिला सचिव रेवाली पासवान, ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत उर्फ भूटु खान, बेला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बीरबल साहू, चयकला के पूर्व मुखिया सफ्फाल उद्दीन, डॉ. सरवन हसन, प्रहलाद सिंह, नीरज सिंह, अशोक सिंह, बैजू गहलोत, विवेक सिंह, मतीन खान, मो. सनोवर, मो. गुलबहार, जितेंद्र यादव, कौनेन खान (बिट्टू खान), विजय राय समेत कई लोग मौजूद रहे।
