Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम
    Chatra News

    घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण कुमार यादव की मौत ने एक बार फिर कोयला ढुलाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों हाईवा दौड़ते हैं और लगातार हो रहे हादसों में बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं किया जा रहा। दरअसल जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान लक्ष्मण कुमार यादव तीन दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर लौटे थे। गुरुवार को देल्हो घाटी में कोयला खाली कर लौट रहे एक हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और करीब 20 घंटे से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और इस सड़क से कोयला ढुलाई बंद करने को लेकर सड़क जाम किये हुए हैं। उनका कहना है कि यह कोई पहला हादसा नहीं है। इस सड़क पर पहले भी कई लोग कोयला वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। उनका आरोप है कि कोयला ढुलाई से जुड़े भारी वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और अनियंत्रित आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से यह सड़क लोगों के लिए खतरनाक बन गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोयला परिवहन से सरकार और कंपनियों को राजस्व मिलता है, तो सड़क सुरक्षा, स्पीड कंट्रोल और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे। उनका कहना है कि हादसों के बाद केवल मुआवजे की घोषणा से समस्या का समाधान नहीं होगा। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई और इस सड़क से हजारीबाग का कोयला चतरा की सड़कों पर ढुलाई नहीं होने देने की से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जबतक इस पर सहमति नहीं बनेगी तक आंदोलन जारी रहेगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण

    July 10, 2026

    Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    July 10, 2026

    चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में कल्याण विभाग पदाधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल वितरण July 10, 2026
    • Chatra News : झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश July 10, 2026
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    • Crime news : जमीन विवाद में हत्या का नामजद एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी July 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.