Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता के चतरा आगमन पर परिसदन परिसर में जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि आनंद ने पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में ऑनलाइन कोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (OCMS) के माध्यम से न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित वादों, राजस्व मामलों तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री रवि आनंद सहित सभी अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता (LRDC)अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित मामलों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में म्यूटेशन, सक्सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन (लैंड डिमार्केशन), परिशोधन पोर्टल, कंटेंप्ट केस, सीपी ग्राम सहित विभिन्न राजस्व मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए लंबित भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण एवं लीज बंदोबस्ती से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। इस दौरान भारतमाला परियोजना, चतरा बाईपास, सिमरिया बाईपास, टोरी–शिवपुर नई बीजी रेल लाइन परियोजना, सोपारम–बरियातू एनएच-99 चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा घंघरी से कौलेश्वरी तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचलवार जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्रों के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने जनशिकायत कोषांग पोर्टल पर दर्ज लंबित एवं निष्पादित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का गंभीरतापूर्वक समयबद्ध निष्पादन किया जाए। साथ ही जनशिकायत कोषांग पोर्टल की प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया। बैठक के अंत में प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय में रहकर उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करने, विभागीय समन्वय बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े सभी मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण

    June 29, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण June 28, 2026
    • Hazaribagh News : धूल-प्रदूषण और हादसों से बढ़ी चिंता, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग; नहीं हुई सुनवाई तो हजारों लोग उतरेंगे सड़क पर। June 28, 2026
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.