Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश
    Ranchi News

    Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे शनिवार को पवित्र मोहर्रम के अवसर पर डोरंडा एवं रांची में निकाले गए पारंपरिक मातमी जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अखाड़ों का अभिवादन किया तथा सभी समुदायों के लोगों के साथ मिलकर सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

    मोहर्रम जुलूस के दौरान कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने अखाड़ा के युवाओं के साथ डोरंडा युनुस चौंक, गुदड़ी चौंक पर पारंपरिक लाठी कला का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सांझी संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे में निहित है। मोहर्रम हमें हज़रत इमाम हुसैन के त्याग, बलिदान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।इस मौके पर सेंट्रल मोहर्रम कमिटी के सदर अशरफ अंसारी,सचिव मुमताज गद्दी, कोषाध्यक्ष मौलाना मनीरुद्दीन जबकि वार्ड 15 के पार्षद गुलाम सरवर रिजवी के नेतृत्व में दस्तारबंदी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।इसके पूर्व 26 जुलाई को डोरंडा में आयोजित ताजिया जुलूस का भी अवलोकन किया।

    आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में सहभागिता निभाकर सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और आपसी विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर उन्होंने मोहर्रम इंतजामिया कमेटी, अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं युवाओं को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान September 25, 2026
    • अरुण कुमार सिंह को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की मांग तेज, कार्यकर्ताओं ने कहा—अनुभव का मिलेगा लाभ September 25, 2026
    • तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर September 25, 2026
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.