Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त रवि आनंद की सक्रिय पहल से “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” बना जन-हित का प्रभावी अभियान, जमीनी स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में 24 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” अब केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि आमजनों के जीवन में राहत पहुंचाने वाला प्रभावी जन-आंदोलन बनता जा रहा है। उपायुक्त श्री रवि आनंद के स्पष्ट निर्देश एवं सतत मॉनिटरिंग के कारण जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी वार्डों तक पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।उपायुक्त रवि आनंद स्वयं इस अभियान की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जहां भी पेयजल संकट की सूचना मिले, वहां त्वरित रूप से स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम न केवल समस्याओं को सुन रही है, बल्कि मौके पर ही उसका निष्पादन कर आमजनों को राहत पहुंचा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। चतरा प्रखंड के पाराडीह एवं सिकीद, गिद्धौर के द्वारी, हंटरगंज के करैलीबार एवं नावाडीह पनारी, प्रतापपुर के चंद्रीगोविन्दपुर एवं मोन्या, लावालौंग के कटिया, सिमरिया के पिरी एवं हुरनाली, इटखोरी के मलकपुर एवं नवादा, मयूरहंड के करमा, कान्हाचट्टी के चारू तथा टंडवा के डहु एवं किचटो पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं नगर परिषद, चतरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 (जलछाजन भवन) एवं वार्ड संख्या 12 (दिवानखाना स्कूल) में भी शिविर आयोजित कर शहरी क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं का स्थल निरीक्षण कर त्वरित निराकरण किया गया। अभियान के अगले चरण में दिनांक 02 मई 2026 को भी जिले के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। चतरा प्रखंड के सीमा एवं गोढ़ाई, हंटरगंज के गोसाईडीह एवं केदलीकला, प्रतापपुर के सिदकी एवं बरूरा, लावालौंग के कोलकोले, सिमरिया के बन्हे एवं बगरा, मयूरहंड के सोकी, कान्हाचट्टी के राजपुर तथा टंडवा के धनगड़ा एवं पदुमपुर पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नगर परिषद, चतरा के वार्ड संख्या 13 (नगर परिषद परिसर) एवं वार्ड संख्या 14 (हमीद भवन) में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में अधिकारियों द्वारा सक्रिय भागीदारी करते हुए चापाकलों की मरम्मति, जल स्रोतों की बहाली एवं अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया। कई स्थानों पर वर्षों से खराब पड़े चापाकलों को पुनः चालू कर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविरों के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि समस्या के मूल कारण की पहचान कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए। पंचायत स्तर पर ग्राम सभा के माध्यम से प्राथमिकता वाले योजनाओं का चयन कर भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उपायुक्त रवि आनंद ने स्पष्ट कहा है कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र में समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं। प्रशासन द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश

    August 12, 2026

    Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश August 12, 2026
    • Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार August 12, 2026
    • Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद August 12, 2026
    • Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल August 11, 2026
    • Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत August 11, 2026
    • चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध। August 11, 2026
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.