Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : हजारीबाग घटना के विरोध की आग चतरा पहुँची, पत्रकारों में आक्रोश ! सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से माफी मांगे स्वास्थ्य मंत्री , चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी !
    Chatra News

    Chatra News : हजारीबाग घटना के विरोध की आग चतरा पहुँची, पत्रकारों में आक्रोश ! सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से माफी मांगे स्वास्थ्य मंत्री , चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी !

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना का विरोध अब चतरा तक पहुंच गया है। इस घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में द प्रेस क्लब चतरा की अहम बैठक हुई। बैठक में हजारीबाग की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति में पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना होना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो चतरा के पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही मंत्री के सभी कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार करने का भी ऐलान किया गया। बैठक के दौरान पत्रकारों नें मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की। पत्रकारों ने यह स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने और धरना-प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी गई। क्लब के अध्यक्ष बिपिन सिंह ने बैठक में कहा कि हजारीबाग के पत्रकारों ने एयर एम्बुलेंस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के दर्द को लेकर सवाल उठाया था। यह उनका अधिकार है, लेकिन मंत्री को जवाब देने के बजाय गुस्सा क्यों आया ? उनकी मौजूदगी में पत्रकारों पर हमला क्यों हुआ और घटना के बाद वे मौके से क्यों चले गए ? यह बेहद गंभीर सवाल है, जिसका जवाब जनता और पत्रकार दोनों मांग रहे हैं। बैठक में उपाध्यक्ष परमानंद आर्य, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल, संरक्षक चंद्रेश शर्मा, दीनबंधु, सूर्यकांत कमल, सोनू भारती, जितेंद्र, रवि, शाहफहद अली व गौतम समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश

    August 12, 2026

    Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश August 12, 2026
    • Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार August 12, 2026
    • Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद August 12, 2026
    • Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल August 11, 2026
    • Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत August 11, 2026
    • चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध। August 11, 2026
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.