
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में आज भी कोलकोले पंचायत के पांच गावों में बदहाली भुसाड़,मढ़वा,सम्भे,लेमोडीह और विशनपुर आजादी के करीब 78 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।सड़क,बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि देश जहां आधुनिकता,डिजिटल भारत,आत्मनिर्भर भारत और तेज विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं उनका गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है,जिससे बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।मरीजों,गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है।बिजली और नेटवर्क की समस्या से बड़ी परेशानी बनकर कायम है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। गांवों में बिजली व्यवस्था बेहद खराब है,जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोगों को अंधेरे में जीवन बिताना पड़ रहा है।मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण ग्रामीण डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन पढ़ाई,बैंकिंग सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी से वंचित हैं।आपात स्थिति में किसी से संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि उनके क्षेत्र को वर्षों से विकास कार्यों में नजरअंदाज किया गया है।इस कारण यहां के लोगों को उपेक्षा, गरीबी,बेरोजगारी और कठिन जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहां है वंचित उक्त पांचों गांवों में सड़क निर्माण,नियमित बिजली आपूर्ति और मोबाइल टावर लगाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे होंगे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
