Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जब पुरुष भेज तो ममता ने थॉमस हो छात्र की पहली महिला पोस्टमार्टम डॉक्टर
    Chatra News

    Chatra News : जब पुरुष भेज तो ममता ने थॉमस हो छात्र की पहली महिला पोस्टमार्टम डॉक्टर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर अस्पताल चतरा में मंगलवार की सुबह एक महिला ने ऐसी दिलेरी दिखाई जो अच्छे अच्छे हिम्मत वाले पुरुषों के लिए भी बस की बात नहीं है। इस घटना के बाद संभवतः चतरा का सदर अस्पताल राज्य का पहला अस्पताल बन गया जहां एक महिला ने पुरुष के शव का पोस्टमार्टम किया। शव का पोस्टमार्टम करने वाली महिला ममता देवी शहर के बिंड मोहल्ला निवासी दीपू सिंह की पत्नी है। ममता ने अपना पहला पोस्टमार्टम दुर्घटना में मृत राजेश शर्मा के शव का पोस्टमार्टम किया। इस पोस्टमार्टम के एक घंटे के बाद लावालौंग से एक और शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। महिला ने उसका भी पोस्टमार्टम किया।

    सदर अस्पताल का पोस्टमार्टम कर्मी ने पोस्टमार्टम करने से खड़ा किया हांथ तो ममता आई सामने

    यहां बताते चले कि सदर अस्पताल के नियमित पोस्टमार्टम कर्मी सुखदेव राम के विरुद्ध एक दिन पहले ही शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 रुपए लेने का आरोप लगा है। अस्पताल प्रबंधन ने इस आरोप के आधार पर उसे काम करने से मना कर दिया था। इसके दूसरे ही दिन एक युवक राजेश शर्मा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सुखदेव राम चतरा जिले का एकलौता पोस्टमार्टम कर्मी था। उसे पता था कि जब तक वह पोस्टमार्टम नहीं करेगा तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा। अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने सुखदेव राम को शव का पोस्टमार्टम करने के लिए खुब पैरवी किया लेकिन वह पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को ममता देवी की याद आई। दरअसल ममता देवी ने कुछ दिन पहले ही सिविल सर्जन को आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह पिछले 15 वर्षों से विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में नर्स का काम कर रही है। उसे काम की सख्त जरूरत है। वह पोस्टमार्टम भी कर सकती है। मुसिबत के समय में सिविल सर्जन ने ममता देवी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। ममता देवी ना सिर्फ पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हो गई बल्कि 10 मिनट के अंदर पोस्टमार्टम हाउस के पास पंहुच गई। वह पोस्टमार्टम हाउस में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार व डॉ अजहर के साथ मिलकर शव का पोस्टमार्टम किया।

    महिला को आउटसोर्सिंग से किया जा रहा बहाल : उपाधीक्षक

    सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पंकज कुमार ने महिला की तारीफ करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुष से किसी भी मामले में कम नहीं है। ममता देवी ने इसे साबित भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव पर छुड़ा, कैची चलाते समय अच्छे अच्छों का पैर कांपने लगता है। ममता देवी ने पहली बार में ही काफी कुशलता पूर्वक चिकित्सकों के द्वारा बताए गए सभी कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक से दो दिनों के अंदर ममता देवी को पोस्टमार्टम कर्मी के रूप में बहाल कर लिया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बारात में नाचने के दौरान कोयला लदे हाइवा ने युवक को रौंदा मौके पर मौत; आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ किया जाम।

    April 22, 2026

    Chatra News : चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में 16 लाख रु मूल्य का अफीम किया बरामद।

    April 22, 2026

    Chatra News : ड्रग पैडलरों पर शिकंजा, 24 लाख का अफीम जप्त ! सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना पुलिस को मिली कामयाबी !

    April 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बारात में नाचने के दौरान कोयला लदे हाइवा ने युवक को रौंदा मौके पर मौत; आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ किया जाम। April 22, 2026
    • Chatra News : जब पुरुष भेज तो ममता ने थॉमस हो छात्र की पहली महिला पोस्टमार्टम डॉक्टर April 22, 2026
    • Chatra News : चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में 16 लाख रु मूल्य का अफीम किया बरामद। April 22, 2026
    • Chatra News : ड्रग पैडलरों पर शिकंजा, 24 लाख का अफीम जप्त ! सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना पुलिस को मिली कामयाबी ! April 21, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के घूरातरी जंगल में सनसनी; युवक ने महुआ के पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी April 21, 2026
    • Chatra News : रोजगार सेवक की मौत पर गहराया रहस्य; भाई ने लगाया हत्या का आरोप, तो थाना प्रभारी ने पिकअप वैन से टक्कर की बात कही April 21, 2026
    • Chatra News : एमडीए कार्यक्रम का धूमधाम से उद्घाटन, 1 लाख से ज्यादा को मिलेगी दवा April 20, 2026
    • Chatra News : होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश April 20, 2026
    • Chatra News : श्री श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन, क्षेत्र में उत्साह व धार्मिक माहौल April 20, 2026
    • Chatra News : मां का ममता भरा बलिदान: दो मासूम बेटियों संग तालाब की गोद में समा गईं! April 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.