Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
    Chatra News

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सरकारी भूमि के नामांतरण, जमाबंदी, एफआरए/एनओसी प्रस्ताव, एनजीडीआरएस पोर्टल पर छूटे हुए प्लॉटों की प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन), राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, म्यूटेशन तथा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं हस्तांतरण सहित अभिलेखागार में रखी पंजी-2 के डिजिटाइजेशन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान सीसीएल, एनटीपीसी, रेलवे एवं ऊर्जा संचरण से जुड़े लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इन मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राजस्व संग्रहण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को जिले के सभी सरकारी भवनों का प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन पंजी-2 में पंजीकरण कराने को कहा।एफआरए एवं एनओसी से संबंधित मामलों में प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए समय पर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाहरणालय भवन, इंडस्ट्रियल पार्क, मंडल कारा एवं सोलर पार्क जैसी विकास परियोजनाओं के लिए चिन्हित भूमि के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को भी कहा। बैठक के अंत में सिमरिया क्षेत्र में एयर एंबुलेंस दुर्घटना के बाद उत्कृष्ट प्रबंधन एवं सेवा कार्य के लिए अंचल अधिकारी सिमरिया गौरव कुमार राय को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी/दक्षिणी), अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह सहित सभी अंचल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ

    September 6, 2026

    UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

    September 5, 2026

    श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    • गिरिडीह न्यूज़ : हेमंत के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, चार विभागों की जिम्मेदारी छोड़ गए September 6, 2026
    • UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम September 5, 2026
    • श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप September 5, 2026
    • JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश September 5, 2026
    • हंटरगंज बाजार में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकाया बिल जमा करने की अपील September 5, 2026
    • पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी September 4, 2026
    • एस एस बी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन September 3, 2026
    • सड़क सुरक्षा को लेकर हंटरगंज पुलिस का सख्त अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक September 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.