
कान्हाचट्टी (चतरा): राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह को झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पंचायत सचिवालय के सुंदरीकरण एवं सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह के हाथों प्रदान किया गया। इस दौरान मुखिया विकास कुमार को मंच से अपने अनुभव साझा करने का भी अवसर मिला, जिसमें उन्होंने पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों और टीमवर्क की भूमिका पर प्रकाश डाला।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी राजपुर पंचायत को बेहतर कार्यों के लिए सम्मान मिल चुका है, जिससे पंचायत की कार्यशैली और विकास कार्यों की सराहना होती रही है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया विकास कुमार ने इस उपलब्धि को राजपुर पंचायत की देवतुल्य जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पंचायत सचिव, टीम वर्क और पंचायतवासियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि जब अच्छे कार्यों को सम्मान मिलता है, तो आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
