Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ
    Chatra News

    Chatra News : विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, चतरा सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः आयोजित प्रभात फेरी से हुई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजेश कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजनों में मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा मुख रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुख एवं दंत रोगों की जांच एवं उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है, जिसका लाभ आमजन को उठाना चाहिए। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि तंबाकू, खैनी, गुड़ाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से मुख रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है, इसलिए इनसे दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच को भी जरूरी बताया। दंत चिकित्सक डॉ. प्रभात कुमार सुमन ने मुख एवं दंत स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सुबह और रात में दांतों की सफाई, भोजन के बाद कुल्ला करने की आदत तथा मीठे पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों से परहेज करने से दंत रोगों से बचाव संभव है। उन्होंने प्रत्येक तीन माह में एक बार दंत जांच कराने की सलाह भी दी।
    इस अवसर पर जिला अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सके।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहायक (NCD) हरि शंकर, NTCP सोशल वर्कर शशि भूषण शास्त्री, स्टाफ नर्स सोनी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजनों से अपील की है कि वे मुख एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा नियमित जांच कराकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.