
Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक से 100 गज की दूरी पर वन विभाग के विश्रामागर के नजदीक सरहुल बर के नीचे खरवार भोगता समाज के द्वारा आगामी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राकृतिक सरहुल पर्व तथा नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस मनाने को लेकर एक बैठक की गई है इस बैठक की अध्यक्षता समाज के सांस्कृतिक टीम के केंद्रीय अध्यक्ष गुल्ली सिंह भोगता ने किया तथा संचालन समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष टिकेंद्र गंझू ने किया है। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राकृतिक सरहुल पर्व आगामी 21 मार्च को बड़ी धूमधाम से मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है, तथा आगामी 28 मार्च को नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस मनाने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई है। समाज के लोगों ने बताया कि नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस 28 मार्च को मनाई जाएगी और पिछले प्रत्येक वर्ष जिला में मनाई जाती थी, लेकिन इस वर्ष राजधानी रांची नीलांबर पीतांबर मोरहाबादी मैदान में मनाई जाएगी। जिसमें आदिवासियों की भारी संख्या में तादाद पहुंचेगी। इस दौरान खरवार भोगता समाज संघ के प्रखंड सचिव चंदू गंझू, उपाध्यक्ष कामाख्या सिंह भोगता, जोगेंद्र गंझू, संतोष भोगता, राजेंद्र मुंडा, सरवन मुंडा, सुरेंद्र गंझू, बैजनाथ गंझू, जेपी गंझू, गोपाल गंझू, सुरेन्द्र गंझू,हजारी गंझू , सीता भगत,समेत सैकड़ो समाज के लोग शामिल थे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
