Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम
    Chatra News

    Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ गुरुवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दोनों माननीय मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया के विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा हेतु मां भद्रकाली मंदिर के लिए विकसित आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। उद्घाटन उपरांत सभी अतिथियों ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया गया।उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का सशक्त मंच है।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    उद्घाटन समारोह के पश्चात विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख एवं डमरू वादन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वाराणसी की तर्ज पर मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी एवं सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति तथा कर्नाटक का पारंपरिक यक्षगान दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रात्रि में आयोजित आकर्षक ड्रोन शो ने पूरे आकाश को रोशनी से आलोकित कर दिया। इसके पश्चात पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 की भी धूम

    राजकीय इटखोरी महोत्सव के साथ-साथ 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कुल 8 प्रकार की रोमांचक वाटर एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन बनाना राइड, डिस्को एवं रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक-बोर्डिंग, जेट स्की सहित अन्य जलक्रीड़ाओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी की पंचायतों का राज्य स्तर पर बजा डंका: मुख्यमंत्री ने मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह और सुप्रिया कुमारी को किया पुरस्कृत

    April 24, 2026

    Chatra News : मुंडन में आए 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम।

    April 24, 2026

    Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें।

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कान्हाचट्टी की पंचायतों का राज्य स्तर पर बजा डंका: मुख्यमंत्री ने मुखिया विकास उर्फ छोटू सिंह और सुप्रिया कुमारी को किया पुरस्कृत April 24, 2026
    • Chatra News : मुंडन में आए 8 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम। April 24, 2026
    • Chatra News : भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा का अपील, धूप से बचे और पानी का सेवन करें। April 24, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने लेम पंचायत में किया निरीक्षण एवं ग्राम सभा में लिया भाग April 24, 2026
    • अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर सख्ती: चतरा सिविल सर्जन का कड़ा रुख April 24, 2026
    • Chatra News : हर बच्चे के दिल में स्नेह, हर गाँव में कुपोषण मुक्त भविष्य April 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2026 में निशा भारती ने  इतिहास, 485अंक के साथ बनीं जिला टॉपर। April 23, 2026
    • Chatra News : बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी April 23, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल में गर्मी को लेकर बड़े फैसले, लगाए जाएंगे एसी, कूलर पंखा,पीपीपी मोड़ पर जल्द शुरू किया जाएगा सिटी स्कैन की सेवा April 22, 2026
    • Chatra News : बारात में नाचने के दौरान कोयला लदे हाइवा ने युवक को रौंदा मौके पर मौत; आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ किया जाम। April 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.