
चतरा: भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड ACB ने जोरदार धमाका किया है। जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ठीक वैसे ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जैसे कोई क्राइम मूवी में होता है!दरअसल, टंडवा में तैनात आयुष डॉक्टर प्रिया कुमारी से यही रकम वसूल रहे थे वर्मा। शिकायत मिलते ही ACB ने प्लान बनाया, जाल बिछाया और मौके पर ही उन्हें दबोच लिया। एसपी आरिफ एकराम की अगुवाई में बनी स्पेशल टीम ने ये कमाल किया।गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हेल्थ डिपार्टमेंट में हंगामा मच गया। अभी पूछताछ चल रही है और ACB अन्य कोणों की भी पड़ताल कर रही। ये केस भ्रष्टाचार की जड़ें खंगालने का बड़ा संकेत है!
