
चतरा शहर में नगर परिषद चुनाव का बुखार चढ़ गया है। सोमवार को वार्ड नंबर 17 से प्रमिता देवी ने नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। नामांकन स्थल पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़े, नारे लग रहे थे और उत्साह साफ दिख रहा था।लोग खुलकर बोल रहे थे – “पुराने पार्षद ने 10 साल में एक ईंट भी नहीं रखी। नालियां टूटी पड़ी हैं, सड़कें गड्ढों से भरी हैं, बिजली-पानी का हाल तो और बुरा है। अब बदलाव चाहिए!”प्रमिता देवी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “ये समस्याएं सालों से जकड़ी हुई हैं। जीतते ही नालियां साफ, सड़कें पक्की और बिजली-पानी की हर समस्या हल करेंगे। वार्ड 17 को मॉडल वार्ड बनाएंगे।”
