
चतरा शहर की गलियों में नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज चुका है, और वार्ड नंबर 20 से एक नया चेहरा उतर आया है मोहम्मद फैसल। मंगलवार को उनके नामांकन के मौके पर सैकड़ों समर्थक उमड़ पड़े, नारे लगाते नजर आए। यह नजारा ऐसा था मानो पूरे वार्ड ने बदलाव का फैसला कर लिया हो।लोग खुलकर बोल रहे हैं – “अब बहुत हो गया!” दशकों से एक ही परिवार के कब्जे में रहा यह वार्ड आज भी गड्ढों भरी सड़कों, टूटे नालों और बिजली की किल्लत से जूझ रहा है। पुराने पार्षद ने वादे तो खूब किए, लेकिन काम जीरो!” फैसल के समर्थन में उमड़ी भीड़ इसी गुस्से और उम्मीद का आईना है।नामांकन के बाद फैसल ने सीधे बात रखी: “एक परिवार का लंबा राज यहीं रुकेगा। नाली, सड़क, बिजली – ये हमारी पहली जंग होगी। जीतेंगे, तो वार्ड को नई जिंदगी देंगे।” उनकी बातों में वो जज्बा साफ झलक रहा था, जो मतदाताओं को खींच रहा है।चतरा के इस चुनाव में वार्ड 19 की लड़ाई निर्णायक साबित हो सकती है।
