
रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित 13वें इंडिया नेशनल अवॉर्ड 2025 समारोह में झारखंड और देश के अन्य राज्यों से आए विभिन्न क्षेत्रों के सराहनीय पुरुषों, महिलाओं और संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईजी डॉ. शम्स तबरेज़ साहब और उनकी पत्नी, जे एन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शमशून निहार को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके-अपने विभागों में किए गए सकारात्मक और सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।स्मृति चिन्ह प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी, रेडिसन ब्लू के जनरल मैनेजर श्री सौरभ पंत, समूह संपादक शाहिद खान तथा ब्यूरो हेड समीर हेज़ाजी द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री हफ़ीज़ुल हसन अंसारी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सहयोगी प्रायोजक का योगदान
कार्यक्रम में सहयोगी प्रायोजक के रूप में मां तारा ग्रीन सिटी और उसके फाउंडर श्री अमित कुमार वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने इस एक मंच को और भव्य बनाया।
