Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,चतरा पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन,प्रेमिका और उसका सहयोगी गिरफ्तार , प्रेमी फरार
    Chatra News

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,चतरा पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन,प्रेमिका और उसका सहयोगी गिरफ्तार , प्रेमी फरार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हीरिंग गांव के असनानाडा टोला से अपहृत संजू भारती मामले का चतरा पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।इस मामले में पुलिस ने अपहृत का शव चतरा सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी जंगल से बरामद किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी रीता भारती और उसके सहयोगी रिशु कुमार को संजू भारती की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बताते चलें कि
    हटरगंज थाना कांड संख्या 197/25 दिनांक-22/11/25 धारा-140 (1) बीएनएस वादी संजय भारती पिता बितली भारती के लिखित आवेदन में उसके भाई संजु भारती का उसकी पत्नी रीता कुमारी
    द्वारा प्रेमी अरविंद कुमार के साथ मिलकर अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था। इस बाबत आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान करते हुए इस काण्ड में प्राथमिकी अभियुक्त संजू भारती की पत्नी रीता कुमारी को दिनांक-26.11.25 को गिरफ्तार कर लिया गया। रीता कुमारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रीता कुमारी के द्वारा पुलिस को दिग्भ्रमित कर शव को चकला कनौदी जगल में छिपाने की बात बतायी जा रही थी। कांड में अपह्त की शव का बरामद करने हेतु सीआईडी विभाग से ट्रेकर डाग को भी बुलाकर खोजबीन की गयी। परंतु कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच गुप्त सूचना में रीता कुमारी के एक सहयोगी को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ श्री सुमन ने बताया कि रिशु कुमार की निशानदेही पर संघरी घाटी से अपहृत के शव एवं उपयोग किए गए स्कॉर्पियो वाहन को बरामद किया गया। कांड के अपह्ता संजू भारती के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है। वहीं कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस काण्ड के अन्य अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि इस काण्ड में रीता कुमारी जो अपहृत मृतक की पत्नी थी। उसके प्रेमी अरविन्द भारती के द्वारा षडयंत्र रचकर इस घटना को अंजान देने का खाका तैयार किया गया था। जिसमें कांड में अन्य लोग भी शामिल है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री

    May 8, 2026

    चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम

    May 8, 2026

    Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील

    May 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.