लावालौंग : प्रखण्ड मुख्यालय के आवासीय उच्च विद्यालय समीप प्रखण्ड के विभिन्न गांवों के आदिवासी समाज द्वारा सरहुल पूजा धूमधाम से मनाई गई। वहीं मंच पर मौजूद लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, मुखियाचन्नू सिंग भोक्ता, समाजसेवी अफताब उर्फ टोनी, रामलाल उरांव, समाजसेवी मनीष सिंग भोक्ता,कामख्या सिंह भोक्ता, गुलि गांझू, महेश भोक्ता इत्यादि लोग इस पुजा समारोह में शामिल हुए। तथा दूर दराज से आए समुदायों के लोग ने शोभा यात्रा के साथ आदिवासी मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया।अंत में मुख्य चौक तक आदिवासी नृत्य करते पहुंचा । और शोभा यात्रा समाप्त कर दी गयी। त्योहार का ऐतिहासिक महत्व प्रकृति को समर्पित पर्व सरहुल है। यह त्योहार 4 अप्रैल को मनाया जाता रहा है। त्योहार के दौरान प्रकृति की पूजा की जाती है।आदिवासियों का मानना है कि इस त्योहार को मनाए जाने के बाद ही नई फसल का आगमन होता है। यह आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है।
add a comment