चतरा :-गिद्धौर प्रखंड व्यवसायिक संघ ने रविवार को गेट टुगेदर सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस क्रम में व्यवसायिक संघ के सदस्यों ने वन भोज का भी लुत्फ उठाया। जबकि व्यवसायिक संघ के सदस्यों को नव वर्ष 2023 की अग्रिम बधाई भी संघ के सदस्यों ने एक दूसरे को दिया।यह कार्यक्रम रविवार को पतरातू डैम में गेट टुगेदर सह मिलन समारोह के साथ-साथ वन भोज का आयोजन किया था। इस क्रम में डीजे के धुन पर संघ के सदस्यों ने जमकर ठुमके भी लगाए।जबकि स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष परमेश्वर दांगी, सचिव देवनारायण दांगी,कोषाध्यक्ष अमरनाथ कुमार,विनय कुमार सेठ सहित अन्य कर रहे थे।मौके पर दशरथ दांगी,शिवकुमार दांगी,कैलाश दांगी,भीम सोनी,कमलेश कुमार,बिनोद दांगी,बोधनाथा दांगी,सोनू ताम्रकार सहित अन्य शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम
add a comment




