गिद्धौऱ(चतरा)बारिशाखी प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने स्कूली बच्चों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया ।उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानारी दी,साथ ही नशा नहीं करने व इसके रोक थाम में भूमिका निभाने की अपील की ।वही बच्चों को वाहन चलाने की सही उम्र,वाहन चलाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों से अवगत कराया।थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि,कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरण के साथ आम वाहन चालकों और लोगों में सड़क नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे वाहन नहीं चलाए.दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें. चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर चलाना चाहिए.यातायात नियमों का पालन करने से आप स्वयं सुरक्षति रहेंगे।इसके बाद स्कूली बच्चों ने ऐसा करने का आश्वाशन दिया। बच्चो ने कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजकुमार यादव, विद्यालय अध्यक्ष विकाश पांडे आदि उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

