करनी पंचायत भवन में एक दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ एवं संगीत मय सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इटखोरी :करनी पंचायत भवन में एक दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ एवं संगीत मय सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ!कार्यक्रम का शुभारंभ इटखोरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात गायत्री शक्तिपीठ चतरा के ट्रस्टी एवं आंदोलन प्रबंधक नकुल देव प्रसाद ने भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर सारगर्भित चर्चा करते हुए कहा कि, भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे अधिक श्रेष्ठ संस्कृति है।यह संस्कृति मनुष्य को देवता बनाती है।गौ गंगा, गीता, गुरु एवं गायत्री भारतीय संस्कृति के पांच आधार स्तम्भ है।मानव जीवन एवं सत्संग पर चर्चा करते हुए नकुल देव प्रसाद ने कहा कि ये दोनों सुर दुर्लभ है।इस संसार में मनुष्य के जैसा कोई दूसरा तन नहीं, एवं सत्संग जैसा कोई संग नहीं है। सत्संग मानव को महामानव,देव को महादेव,नर को महामानव बनाती है। गायत्री एवं यज्ञ पर चर्चा में कहा ये दोनों देव संस्कृति के माता पिता है।गृहे गृहे गायत्री जप,गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के माध्यम से हर मनुष्य में देवत्व का उदय, एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण का दिव्य अभियान गायत्री परिवार के द्वारा चलाई जा रही है।
दीप यज्ञ का कर्म काण्ड श्यामा नंद शर्मा जी के द्वारा हुआ। श्यामा नंद जी कहा दीप यज्ञ ज्ञान यज्ञ है कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर देवानंद प्रसाद, पीयूष कुमार, वर्तमान मुखिया संजय रजक, पेमन दांगी, वीरेंद्र दांगी, इस मौके पर कई अन्य लोग उपस्थित थे
इटखोरी / संतोष कुमार दास