Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Monday, October 20, 2025
Chatra News

इटखोरी प्रखंड कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। इसका नेतृत्व आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर साव ने की। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

 इटखोरी : चतरा जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने तथा इटखोरी के मूलभूत कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आजसू ने मंगलवार को इटखोरी प्रखंड कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। इसका नेतृत्व आजसू के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर साव ने की। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू नेता और कार्यकर्ताओं ने नियमित बारिश नहीं होने के कारण चतरा जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। अंतिम में मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन प्रखंड अधिकारियों को सुपुर्द किया गया। जिसमें कहा गया है आधा सावन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में 50% वर्षा नहीं हुई है। जिससे अब धनखेती की संभावना खत्म हो चुकी है। मक्का आदि की फसल भी तेज धूप में झुलस चुके हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि चोपारण चतरा मुख्य मार्ग स्थित नंगवा पुराना पुल काफी जर्जर है। नये अधुरे पड़े पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए नहीं तो आए दिन यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इदर नंगवा से राजबर तक की रोड काफी जर्जर है। उसे मरम्मत किया जाए। इटखोरी में बालू और छरी के अभाव में सरकारी एवं निजी आवास बाधित हो गए हैं। उस पर पहल की जाए। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत जितने भी उप स्वास्थ्य केंद्र हैं सभी केंद्रों में डॉक्टरों की पोस्टिंग की जाए। सार्वजनिक सरकारी शौचालय बन के तैयार हैं, उसे आम लोगों के लिए जल्द से जल्द उपयोग के लिए खोल दिया जाए। गोलकाबर से बेलहरी तक का मुख्य मार्ग का निर्माण किया जाए। इटखोरी प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में तिथि और समय निर्धारित कर शिविर लगाकर दाखिल खारिज किया जाए। छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय ओर आय समेत कई आवश्यक प्रमाण पत्र कम समय में निर्गत किया जाए। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुधीर साव, राम प्रकाश गुप्ता, मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता सह इटखोरी प्रभारी आलोक रंजन, सेंट्रल कमेटी के मेंबर कृष्णा साव, संजय मेहता, प्रखंड सचिव शिशुपाल सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज साव, विश्वनाथ दांगी, किशोर प्रजापति, राजेश सिंह, रंजीत सिंह, बालेश्वर साव, इटखोरी मुखिया जुगेश्वर दांगी, प्रखंड उपाध्याय दशरथ दांगी, रामसेवक साव राजीव कुमार दांगी व सुखदेव साव समेत आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इटखोरी / संतोष कुमार दास 

Leave a Response