गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 98 वां जयंती शुसासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस क्रम में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जबकि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना।भाजपाइयों ने कहा अटल बिहारी वाजपेई को कभी देश नहीं भुला पाएगी। उनके द्वारा किए किए गए ऐतिहासिक कार्य आज भी बच्चा बच्चा के जुबान पर है। मौके पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,समाजसेवी बसंत सिंह, अजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार,लखन दांगी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार साव, किसान मोर्चा के सुनील कुमार राणा,ओबीसी मोर्चा के विकास कुमार,मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदुस आलम

