गिद्धौर (चतरा):गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुबरी व जपुआ की जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की दो फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस क्रम में सैकड़ों लीटर शराब को नष्ट कर दिया। जबकि शराब तैयार करने को लेकर डाला गया महुआ को भी नष्ट कर दिया।हालांकि की मौके पर एक भी आरोपी नहीं पकड़े गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि अवैध शराब बनाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब बनाने वाले लोगों में हड़कंप मची हुई है।
संवाददाता कुदुस आलम

