चतरा :-विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशानुसार हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के एनएसएस इकाई के द्वारा ग्राम डुमरी कलां में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभ आरंभ बृहस्पतिवार किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कॉलेज के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह कॉलेज परिसर में एनएसएस के सवन्य सेवकों को सामाजिक दायित्व और कर्तव्य का बोध कराते हुए रैली को शुभकामना के साथ रवाना किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर फहीम अहमद कर रहे थे इस मौके पर अंधविश्वास जैसे सामाजिक कुरीतियों से समाज को बचाने के लिए गांव में घूम घूम कर लोगों को इससे बचने की अपील किया गया और कहा गया कि अंधविश्वास एक सामाजिक जहर है इससे हर हाल में बचना है।रैली के उपरांत पुराना पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ एक विधिवत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आगाज एनएसएस गीत और क्लैपिंग से किया गया।
सभा की अध्यक्षता जेएसएलपीएस की सचिव गीता देवी ने किया जबकि संचालन एनएसएस के वॉलंटियर नीरज भारद्वाज ने किया।इस मौके पर पंचायत की मुखिया पति समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने महती भूमिका निभाई। अंधविश्वास जैसे जटिल बिंदु पर रोहणी रानी,चांदनी वर्मा, साद आलम, यासमीन प्रवीण,स्नेह लता ,सौरभ सिंह,ने भाषण और कविता के माध्यम से अंधविश्वास पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की हमारा समाज आज भी सांप काटने पर झड़वाने के लिए जाता है जो चिंता का विषय है।इतना ही नहीं अंध विश्वास के कारण ही गांव में एक दूसरे पर संदेह करते हैं की कोई जादू टोना कर दिया है जबकि बीमारी से पीड़ित होता है।कोई अनहोनी घटना पर लोग अंधविश्वास का शिकार हो जाते हैं जो गलत है।किसी भी कीमत पर समाज को इस से बाहर निकलने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतीश कुमार,ऋषभ राज गुप्ता,जावेद अख्तर,मुस्कान कुमारी ने महती भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान पर किया गया।

