गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विधायक मद से निर्माण होने वाले 12 योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास ने किया। बताया गया कि योजना का कार्य करीब 65 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास किए गए कार्य में दुआरी में अंबेडकर भवन की मरम्मती,मंझगांवा में फेवर ब्लॉक,बारिसाखी के मायाडिह में अंबेडकर भवन निर्माण,गांगपुर के शिव मंदिर की सुंदरीकरण सह फेवर ब्लॉक,गिद्धौर मुख्य चौक से सुभाष दांगी के घर तक पीसीसी पथ निर्माण,शिशु विद्या मंदिर परिसर में फेवर ब्लॉक,केंदुआ समुदायिक भवन की चहारदीवारी,पांडेबागी में अंबेडकर भवन के साथ-साथ अन्य योजनाओं का नाम शामिल है।सभी योजनाएं ढाई लाख से छह लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया जाएगा।विधायक ने कहा कि हम विकास के कार्य में विश्वास करते हैं।भाषण में नहीं। क्षेत्र की जन समस्या मेरी जन समस्या है।समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा किसी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधा मुझसे संपर्क कर सकते हैं।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,बसंत सिंह,लखन दांगी,महेंद्र राम,संजय यादव,बिंदेश्वरी यादव, योगेंद्र सिंह,संतोष दांगी,पूर्व सरपंच त्रिलोकी साव,परमेश्वर साव,राकेश कुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता,राजु दास सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम


