गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ में बुधवार को सदस्यों की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार साव व संचालन विकास कुमार ने किया। बैठक में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि वर्षों बाद गणतंत्र दिवस व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा एक ही दिन होने जा रहा है। जो काफी गौरव का क्षण है।विद्या की देवी सरस्वती पूजा के साथ-साथ गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से बबलू कुमार साव को अध्यक्ष,सुनील कुमार राणा को उपाध्यक्ष, विकास कुमार को सचिव तथा संतोष कुमार निराला को कोषाध्यक्ष बनाया गया।साथ ही सूचना मंत्री गैंदलाल कुमार,शंकर कुमार साव,निर्देशक पूर्व मुखिया राजेश दांगी, विजय दांगी,कपिल कुमार,मनोज कुमार कुशवाहा,कमलेश कुमार,वहीं निगरानी समिति में बंसी दांगी, आशीष कुमार साव, लक्ष्मण दांगी,परमेश्वर दांगी,प्रयाग दांगी,मंटू कुमार,राजेश कुमार,पेंटर आशीष कुमार,जितेंद्र कुमार जीतू,दीपक कुमार,आमिर कुमार दांगी,प्रशांत कुमार, कार्तिक कुमार राणा, बैजनाथ दांगी,यदुनंदन पांडेय,मुकेश कुमार, आकाश कुमार,गुड्डू कुमार,दिनेश्वर राणा सहित अन्य शामिल हैं।
संवाददाता कुदूस आलम

