चतरा :-उपायुक्त श्री अबु इमरान ने नवीनतम मत्स्य तकनीक यथा cage फिशिंग , BIO-FLOC और RAS पर प्रशिक्षण के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा किया रवाना। ज्ञात हो कि नाबार्ड द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रांची मतस्य निदेशालय एवं धुर्वा बांध, रामगढ़ में पतरातू बांध और बरही, कोडरमा में फिंगरलिंग उत्पादन का दौरा शामिल है। सिमरिया और टंडवा वाटरशेड क्षेत्र के 25 प्रतिभागियों से बैंकों के समर्थन और पीएम मतस्य सम्पदा जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने क्षेत्र में इन तकनीकों को अपनाने की ओर अग्रसर है। उक्त मौके पर अपर समाहर्ता श्री पवन कुमार मण्डल एवं श्री मृत्युंजय बक्शी, डीडीएम नाबार्ड मौजूद थे।
Related Posts
Add A Comment

