गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के मंझगांवा पंचायत स्थित के पिंडारकोण गांव में रविवार को रांची के मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान के तत्वधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर आरोग्य भारती स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लगाई गई। शिविर का आयोजन प्रदान फाउंडेशन के नेतृत्व में लगा। शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा करीब 700 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया साथ ही साथ मरीजों के बीच निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अभिषेक कुमार सिंह,चेस्ट स्पेशलिस्ट चिकित्सक विकास कुमार गुप्ता,मधुमेह एवं थायराइड रोग विशेषज्ञ चिकित्सक आशुतोष सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डा. संकेश कुमार सिंह व दंत रोग विशेषज्ञ डा.चंदन कुमार सिंह द्वारा मरीजों का निशुल्क जांच व इलाज किया गया। शिविर में ग्रामीणों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि इस तरह कि शिविर प्रखंड में पहली बार लगी है।ग्रामीणों ने शिविर लगाने को ले पंचायत की मुखिया सरिता देवी,समाजसेवी नमोनारायण सिंह व मुखिया प्रतिनिधि बसंत सिंह के प्रति आभार प्रगट किया है। शिविर को कई अतिथियों ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा गांव में इस तरह कि शिविर लगाना सराहनीय पहल है।शिविर में जहां स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है।वही छोटी-छोटी बीमारियों का निशुल्क इलाज के साथ-साथ निशुल्क दवा का वितरण करना अच्छी पहल है। शिविर को सफल बनाने में लावालौंग से चलकर आए उपप्रमुख महमुद खान,प्रीतम यादव,अजय कुमार सिंह व उप मुखिया गणेश कुमार सिंह,दिगंबर रविदास सहित अन्य की अहम भूमिका रही।
संवाददाता कुदूस आलम


