गिद्धौर(चतरा):प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा के प्रांगण में मंगलवार को समग्र शिक्षा अंतर्गत विद्यालय प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षा समिति के सचिव को पीएफएमएस का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड लेखा पदाधिकारी सालेंद्र कुमार सिन्हा,सहायक अध्यापक पंकज कुमार राणा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे। प्रशिक्षण में विद्यालय के विकास राशि के माध्यम से खर्च करने वेंडर के खाते में राशि ट्रांसफर किए जाने जो विद्यालय का आईडी दिया गया है ।उसे सुरक्षित रखने बैंक के साथ विद्यालय को सम्पर्क कर सारी सुविधा केशलैस करने आदि की जानकारी दी गई। विद्यालय की आईडी के साथ साथ सचिव का भी एक आईडी होगी। इस खाते का पूरा मॉनीटरिंग सीधा राज्य एवं केंद्र से होगा।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पुनीत मिर्धा,बीआरपी कृष्ण कुमार मुरारी,सीआरपी नवनीत कुमार सिन्हा व प्रशिक्षण में शिक्षक अशोक दांगी,गेंदेश्वर उराव,अरुण कुमार दांगी,संजय कुमार दांगी,रवि प्रियदर्शी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम


