प्रतापपुर स्थित हाई स्कूल के मैदान में किए गए ग्यारह दिवसीय महारूद्र का आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार की संध्या में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे विश्व प्रसिद्ध एवं ख्याति प्राप्त लोक गायिका मैथली शरण ठाकुर द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व विधायक जनार्दन पासवान एवं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ अविनाश कुमार, जिला मंत्री प्रतिनिधी भोला प्रसाद,प्रमुख स्मिता प्रकाश,उपप्रमुख प्रमुख कविता देवी,मंत्री प्रतिनिधि लवली देवी,जिप सदस्य रीना देवी,रविता देवी,बीडीओ मुरली यादव,सीओ जुल्फीकार अंसारी,पुलिस निरीक्षक लव कुमार,सांसद प्रतिनिधी सतेन्द्र पासवान एवं कमिटी के अध्यक्ष कपिल पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो नें मैथली ठाकुर को बुके एवं शॉल देकर स्वागत किया।मैथली ठाकुर नें शिव के भजन डम डम डमरु बाजे के साथ किया।बाद में एक से बढकर लोक गीत प्रस्तुत की इस दौरान पूरे प्रतापपुर वासी उनके मधुर स्वर से स्वर मिलाकर झूमते रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पासवान ने कहा की मैथली ठाकुर बहुत कम उम्र में अपने कला से विश्व में पहचान बनाई है तथा लंबी उम्र की कामना किया।वही सनातन धर्म को श्रेष्ट बताते हुए कहा कुछ मुर्ख लोग अपना धर्म परिवर्तन कर रहे है हमलोग सभी मिलकर सनातन धर्म को मजबूत करना है कमिटी के अध्यक्ष कपिल पासवान ने कहा की प्रतापपुर वासियो के सहयोग से इस महारूद्र यज्ञ को सफल बनाना है इस तरह के आयोजन से लोगो में भक्ति की भावना बढ़ती है सहयोग मिलते रहे इससे से भी बड़ा कार्यक्रम कराया जाएगा।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियो ने भी संबोधित किया।
प्रतापपुर,विकास कुमार


