लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत लावालौंग में एकलौता बैक ऑफ इंडिया के रूप में कई वर्षों से अपने ग्राहकों को निरन्तर सेवा प्रदान कर रही है। साथ ही साथ हर पंचायत में बैक B.C. भी अपनी भागीदारी अच्छी तरह से अपने ग्राहकों को निरन्तर सेवा प्रदान करने की हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले कुछ सालों पहले एक ग्राहक तिलक भारती बैक बी०सी० सविता देवी के माध्यम से जो अपने प्रखण्ड में अच्छे कार्य को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है, तथा वे अपने ग्राहक भारती को प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( 330 )तथा प्रधान मंत्री सुरक्षा योजना (12) रुपए वार्षिक प्रीमियम के तहत् दो बीमा पॉलिसी करवाए थे। जिसकी मृत्यु पिछले कुछ महीनों पूर्व हो जानें से बीमा की राशि उनके पत्नी कांति देवी को L.D.M. देवव्रत शर्मा तथा शाखा प्रबंधक राजेश रंजन के द्वारा लाभुक की पत्नी को 400000 (चार लाख) रुपए की चेक प्रदान किया। इस इस कार्यक्रम के मौके पर शर्मा जी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी ग्राहक बीमा पॉलिसी करवाए हैं, समय से रेनुवाल अवश्य कराएं ताकि बीमा पॉलिसी सही और सुचारू रूप से चलता रहे। इस कार्यक्रम के तहत् मौके पर प्रबंधक संजय चौहान, दिनेश कुमार, लोकेश कुमार, अरुण कुमार, रेशमी कुमारी,बी०सी० सविता देवी, अनुपमा देवी, रामवृक्ष प्रजापति, भरत प्रजापति JSLPS सखी मित्र देवंती देवी समाजसेवी आदित्य प्रसाद केशरी उर्फ लाला जी के अलावे कई बीसी तथा गणमाय लोग उपस्थित थे।
लावालौंग संवाददाता, मो0 साजिद


