
Cgatra : लावालौंग थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे NDPS कांड के अभियुक्त रविन्द्र गंझू उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीतांड गांव निवासी अमृत गंझू के पुत्र रविन्द्र गंझू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, इसी वर्ष मई महीने में पुलिस ने डोडा तस्करी के दौरान आरोपी के बोलेरो वाहन को डोडा के साथ जब्त किया था। इसके बाद आरोपी कथित रूप से पुरानी जाइलो गाड़ी के माध्यम से तस्करी करने लगा था। पुलिस ने उस वाहन को भी पकड़ लिया था। हालांकि, दोनों मामलों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने में सफल रहा था।लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी लावालौंग थाना प्रभारी चन्दन कुमार तत्परता दिखाते हुए आखिरकार इस बार उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को NDPS कांड के फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
