गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के जपुआ बलरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने एक वृद्ध को गुरुवार की देर शाम जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।वृद्ध गिद्धौर के सिमर मुहल्ला के केशव महतो है। ग्रामीणों की तप्रता से घायल वृद्ध को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया।हालांकि वृद्ध की स्थिति गम्भीर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मनीष कुमार नामक युवक रामगढ़ से मोटरसाइकिल से चतरा धमनिया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम जपूआ बलरी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।सड़क के किनारे जा रहे गिद्धौर के वार्ड सदस्य संजय दांगी के वृद्ध पिता को टक्कर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात किया।
संवाददाता कुदूस आलम

