
कान्हाचट्टी (चतरा)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) का कान्हाचट्टी प्रखंड कमिटी विस्तार कार्यक्रम गुरुवार, 8 अक्टूबर को आयोजित होना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। रूपी सोरेन का बुधवार शाम रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी JLKM के प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र खरवार ने वीडियो जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को कान्हाचट्टी प्रखंड में पार्टी की प्रखंड कमिटी का विस्तार किया जाना था। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन के बाद शोक की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रखंड अध्यक्ष ने JLKM के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की कि 8 अक्टूबर को निर्धारित कमिटी विस्तार कार्यक्रम में कोई भी कार्यकर्ता शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे, क्योंकि कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
13 अक्टूबर को होगा कमिटी विस्तार,सिकेंद्र खरवार के अनुसार, अब JLKM कान्हाचट्टी प्रखंड कमिटी विस्तार कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के स्थान और समय में किसी तरह का बदलाव होने पर इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से नई निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
