गिद्धौर (चतरा): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फरवरी माह में संभावित आगमन की तैयारी को ले बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को बैठक किया। बैठक में विभागवार सभी संचिकाओ को दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जबकि थाना प्रशासन से सुबह शाम दिवा व रात्रि गस्ती तेज करने का भी निर्देश दिया। बताया जाता है कि फरवरी माह में इटखोरी महोत्सव को ले मुख्यमंत्री का आगमन होने की संभावना है जिसकी तैयारी प्रशासनिक महकमा द्वारा भी अभी से ही शुरू कर दिया गया है। बैठक में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के अलावे विभिन्न विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

