गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत बारियातु पंचायत के महुआटांड़ आंगनवाड़ी केंद्र में पंचायत के मुखिया डेगन गंझु आंगनवाड़ी सेविका रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से 36 बच्चों के बीच शुक्रवार को ऊनि पोशाक का वितरण किया।ऊनि पोशाक का वितरण आंगनवाड़ी केंद्र में अद्यतनरत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो के बीच दो दो सेट किया गया।मुखिया ने कहा कि ठंढ से बचाव को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को ऊनि पोशाक का वितरण किया गया है।बच्चों को प्रत्येक दिन ऊनि पोशाक पहन कर ही आंगनवाड़ी केंद्र में आने की बात कही।ऊनि पोशाक वितरण में सहायका सकुन्तला देवी वार्डसद्स्य अजय भारती सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

