गिद्धौर(चतरा):प्रखंड के पहरा पंचायत के केंदुआ व पहरा गांव में मुखिया बेबी देवी ने दो सौ जरूरतमंदों के बीच शुक्रवार को चूड़ा,तिलकुट व गुड का वितरण किया।इस दौरान मुखिया ने बताया की प्रत्येक वर्ष अपने पंचायत में मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट का वितरण पंचायत के लोगों बीच करते है।ताकि पंचायत के सभी लोग मकरसंक्रांति पर चूड़ा तिलकुट खाकर मनाये।वितरण में समाजसेवी मुकेश कुमार साव,शंभुशरण यादव,हेमन प्रजापति,भोला पासवान,वार्डसद्स्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

