गिद्धौर (चतरा)कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोराड़ गांव से दो बच्ची भटक कर गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारियातू पहुच गई। पंचायत के मुखिया डेगन गंझु ने रात भर अपने घर में रखा सुबह परिजनों को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। बताया गया कि तोराड़ गांव निवासी सोहर गंझु के 8 वर्षीय पुत्री देवंती कुमारी व कमलेश सिंह की 6 वर्षीय पुत्री रेवंती कुमारी दोनों बीते बुधवार को लगभग 1:30 बजे घर से पैदल ही निकल गई पैदल चलते चलते देर रात लगभग 7:00 बजे गिद्धौर प्रखंड के बारीयातु पहुंची मासूम बच्चे को देख ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को रोककर पूछताछ करने लगे उतने में ही पंचायत के मुखिया डेगन गंझु गिद्धौर से लौट रहे थे। उनकी नजर दोनों बच्चों पर पड़ी वे रुक कर बच्चियों से पूछताछ के बाद दोनों बच्चियों ने अपना नाम व पिता का नाम बताते हुए अपना घर का पता बताया देर रात होने के कारण डेगन गंझू ने दोनों बच्चियों को अपने घर ले गए और खाना खिला कर रात में अपने ही घर में रक्खा। साथ ही बच्चों के परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें सूचना दिया। गुरुवार को सुबह बच्चों के परिजन मुखिया के घर महुआडांड़ पहुंचे और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गए बच्चियों से पूछे जाने पर बताया के अपनी नानी के घर सदर थाना क्षेत्र के सेसांग जाने के लिए घर से निकली थी।मौके पर खेमलाल गंझु मोहम्मद आमिर गुलाब ठाकुर प्रकाश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

