प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में शुक्रवार को माता शबरी पूजा जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष रामदयाल भारती एवं संचालन दिनेश भारती व नरेश भारती ने संयुक्त रूप से किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष दुलाल भुईया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भुईया समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भुईया,मंत्री प्रतिनिधी भोला प्रसाद,जिप सदस्य प्रतिनिधी संतोष राणा,मिस्टर आलम,मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर यादव,मनिष सिंह,आशिष भारती,मोती पासवान व काशिफ रजा़ उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईया माता शबरी भुईया समाज के निर्माता है हमलोग सभी इनके वंशज है माता शबरी शराब पिने एवं मांस खाने वालो का विरोध करती थी उन्होने माता शबरी जयंती के अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार से राष्ट्रीय अवकाश की मांग किया है। दुलाल भुईया ने आगे कहा की शराब भुईया समाज की कमजोरी है,झारखंड में भुईया समाज की संख्या अधिक है लेकिन शिक्षा के कारण आज भी दुसरे के गुलामी करने के लिए मजबूर है।भुईया समाज गरीब एवं शोशित समाज है तथा खुद से लड़़कर अपना अधिकार लेते है शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की भुईया समाज लोग आधा रोटी खाकर शिक्षा को मजबूत करे ताकी हमारे समाज के बच्चे हाई कोर्ट के वकील बन सके।उन्होने समाज को शराब नही पीने तथा ना ही बनाने की शपथ दिलाया।वही विशिष्ट अतिथि ने कहा की भुईया समाज शराब छोड़कर शिक्षा पर ध्यान दे ताकी समाज शिक्षित हो।कार्यक्रम की शुरुआत के पहले मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियो ने माता शबरी तथा दशरथ मांझी के फोटो पर पुष्प चढा़कर माल्यर्पण किया।इस मौके पर चंदन दास,सुरेन्द्र भारती,विगन भारती,पिन्टु भारती,बबन तुरी,सल्लाउद्दीन खान,बुची खान,शिवरतन यादव समेत सैकडो़ महिला-पुरुष मौजूद थे।
प्रतापपुर,विकास कुमार


