चतरा :-19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होनेवाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2023 के वृहद प्रचार-प्रसार को लेकर जिला जन सम्पर्क कार्यालय, चतरा द्वारा बनाये गये दो चलंत रथ को समाहरणालय परिसर से माननीय मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार श्री सत्यानन्द भोक्ता, उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया। यह चंलत रथ जिले के सभी प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले पंचायतों, हाट बजारों, शहरी क्षेत्रों में घुम घुमकर महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगी।उक्त मौके पर उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी,सिमरिया विधायक प्रतिनिधि समेत सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

