गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत के कई गांवों में रविवार बीडीओ संजीत कुमार सिंह पहुंच लंबित आवास लाभुकों से मिले।इस दौरान बीडीओ ने बांय,चिरैयां,इचाक, सिमरातरी सहित कई गांव के लंबित प्रधानमंत्री आवास की जानकारी जुटाई।साथ ही उन्होंने दूसरे क़िस्त की राशि लेकर छत ढलाई नही करने वाले लाभुकों को कड़ी हिदायत देते हुए जल्द आवास की छत ढलाई करने का निर्देश दिया है। मौके पर प्रखंड कोडिनेटर फरहत नाजनी, पंचायत सचिव महेश मिस्त्री ,सीताराम रज्जक उपस्थित।
संवाददाता कुदूस आलम

