चतरा : अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों की कमर टूटी। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र से लगभग दस लाख रुपये का गैर कानूनी नकली जहरीली शराब का खेप पुलिस जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र के जबड़ा और जजलो गांव में पुलिस ने यह कार्रवाई की है जिस से शराब तस्करों में खलबली मच गई है। भीम यादव, राकेश यादव, वृक्ष यादव और विकास कुमार के घर में संचालित अवैध नकली शराब फैक्ट्री का भी टीम ने खुलासा किया है। इंपिरियल ब्लू कंपनी का 750ml का 40 बोतल, 375ml का 15 बोतल अंग्रेजी नकली शराब, टंच कंपनी का 375ml का 41 बोतल देशी शराब, मैकडॉवेल कंपनी का 375ml का 1666 बोतल, 180ml का 960 बोतल अवैध अंग्रेजी जहरीली शराब का खेप जप्त। तस्करी में प्रयुक्त टेंपो समेत विभिन्न कंपनियों का खाली बोतल, स्टीकर व कार्क भी पुलिस ने जप्त किया है। शराब तस्करों और माफियाओं बिहार समेत अन्य बाजारों में नकली जहरीली शराब खपाने की घिनौनी साजिश रची थी जिसे समय रहते पुलिस सफल करने में सफल रही। इस अभियान में एसआई नितेश कुमार दुबे, सुशील टोप्पो व उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी समेत पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम और सशात्र बल के जवान शामिल थे।
Related Posts
Add A Comment


