गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के मध्य विद्यालय सलगा व प्राथमिक विद्यालय मसूरिया के बच्चों ने शुक्रवार को वन भोज का आनंद उठाया।दोनो विद्यालय के बच्चे पास के बड़की नदी जलाशय में वन भोज का आनंद लिया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति ने भाग लिया। इस क्रम में बच्चों को प्राकृतिक सौंदर्य की विस्तृत जानकारी दिया गया। जबकि नदी व वन से होने वाली लाभ से भी अवगत कराया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संयोजीका सरीता देवी,पारा शिक्षक दीपेश्वर यादव, विवेकानंद पांडे,पंकज कुमार राणा,सहित अन्य उपस्थित थे। जबकी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मसूरिया के प्रधानाध्यापक मोहन कुमार विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष बबीता देवी संयोजीका रेशमी देवी सहित अन्य शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम

