गिद्धौऱ(चतरा)प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मंझगवां तरी के छात्र छात्रा 23 जनवरी को थाना पहुंच गए । जहाँ उन्होंने विद्यालय में कुछ छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा में व्यवधान उतपन्न करने की शिकायत को लेकर आवेदन दिया है।बाद में बच्चे वापस विद्यालय लौट गये।इस पूरे घटनाक्रम से प्रशानिक अधिकारी व प्रबुद्ध लोग हतप्रभ रह गये ।मालूम हो कि वर्ष 2020 में विवाद के बाद पुलिस प्रशाषन की मौजूदगी में विद्यालय में प्रतिमा स्थापित कर सरस्वती पूजा मनाई गई।दो वर्षों तक कोरोना के चलते पूजा नही हुई। हांलाकि बच्चे विद्यालय छोड़ कर किसके निर्देश पर थाना पहुचे , किसी के समझ मे नही आ रहा है।
इस सम्बंध में सिओ जयशंकर पाठक ने बताया कि,मामले की जानकारी होने पर रविवार को थाना प्रभारी के साथ गांव पहुंचे.यहां ग्रामीणों से मिलकर मामले की जानकारी ली गई।वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि,बच्चे को गुमराह किया जा रहा हैं।कहीं कोई विवाद नही हैं।रविवार को गांव पहुंचने पर किसी तरह की कोई शिकायत नही मिली.कुछ लोग सौहार्द बिगड़ने की साजिश कर रहे हैं।उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ,विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बैठक कर मामला सलटाया जायेगा।
संवाददाता कुदूस आलम

