चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी पिपरवार थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह कांटा के पास दो अज्ञात अपराधियों ने एक कोयला के ववसाई को रस्सी से बांधकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया इस सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा व पिपरवार थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार किया यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा ने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने कहा कि अपराधियों ने कोयला व्यवसाई को जख्मी हालत में छोड़ उसके ब्रेजा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01 BQ 3974 को लेकर बंगाल जाने की फिराक में थे पिपरवार थाना पुलिस ने दोनों अपराधियों को झारखंड बंगाल बॉर्डर बरसोल थाना क्षेत्र से ब्रेजा के साथ गिरफ्तार किया दोनों अपराधियों पर पिपरवार थाना में कांड संख्या 04/2023 धारा 394 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया दोनों अपराधी पूर्वी मेदनीनगर पश्चिम बंगाल के रहने वाले है
Related Posts
Add A Comment


