गिद्धौर (चतरा)पत्रकार संघ ने बुधवार को वन भोज सह सम्मेलन समारोह आयोजित किया।यह समारोह प्रखंड मुख्यालय के जपुआ फुटबाल मैदान में आयोजित किया गया था। समारोह के पूर्व पत्रकार संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का निर्णय लिया गया। वही किसी भी जन समस्या से संबंधित खबर को सभी के बीच शेयर करने का भी निर्णय लिया गया। जिसके पश्चात पत्रकार संघ के सदस्यों ने वन भोज का लुफ्त उठाया। बैठक की अध्यक्षता रवि प्रियदर्शी व संचालन संतोष कुमार निराला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से लक्ष्मण दांगी, गंगा प्रसाद,संजय दांगी, घनश्याम कुमार दास, कुदुश सलाम सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

