लावालौंग: लातेहार जिले में स्थित नेतरहाट में होने वाली स्पर्धा ( एथलेटिक मीट) में लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के 15बच्चे खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। जिसमें लावालौंग उच्च विद्यालय शिक्षक तथा सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह के अगुवाई में बच्चो की टीम रवानगी हुई। जिसमें (1)U.H.S+2 विद्यालय लावालौंग से अनुराग कुमार, अभय कुमार, दिपक कुमार, संतोष कुमार भोगता, कोशिला कुमारी, चंचला कुमारी, सुनीता कुमारी, ऊषा कुमारी(2)U.H.S. लमटा विद्यालय नीरज कुमार मुंडा, संजीत कुमार , पिंकी कुमारी, विनती कुमारी, रीना कुमारी, सनी कुमार, रविन्द्र कुमार,योजित खेल स्पर्धा भाग लेंगे। चतरा लोकसभा क्षेत्र के 27 प्रखण्ड लगभग 600 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन के लिए सांसद महोदय को बहुत बहुत आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री सुनील कुमार सिंह की सोच है कि गावों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाकर गांव से निकलकर राज्य तथाराष्टीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को उजागर कर नाम रौशन कर सकें। ऐसी सोच को रखते हुए ऐसा कार्यकर्म का आयोजित किया जा रहा है।
लावालौंग संवाददाता, मो० साजिद

