
लावालौंग/चतरा : झारखंड की युवा नेत्री सुश्री निशा भगत जी को न्याय दिलाने, उनके साथ कथित रूप से हुई प्रताड़ना के मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार, 07 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की ओर से लावालौंग मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को न्याय दिलाने, पीड़ित परिवार को उचित न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कहा कि निशा भगत का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। उनके साथ कथित रूप से हुई प्रताड़ना के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्याय के खिलाफ और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
निशा भगत को न्याय मिले, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो! कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी भाजपा उपाध्यक्ष शोभनाथ यादव, निर्मल विश्वकर्मा, पप्पू साहू, महेंद्र गंझु, रविन्द्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी रामजीत गंझु, नीरज चंद्रवंशी, अशोक यादव, अजय यादव, अमरेश गंझू, रोहित यादव, संजय केशरी, संतोष केशरी, प्रमोद गंझू, नीरज केशरी, विकास सोनी, मोहन साहू, जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद साव ,शंकर ठाकुर ,एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे
रिपोर्टर मो0 साजिद
